मैनपुरी, फरवरी 19 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय अभियान को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने भाजपा के संगठन पर बात की और कहा कि संगठन और सरकार मिलकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का बड़ा आंदोलन भी है। भाजपा की पहचान उसके सिद्धांतों अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि मैनपुरी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का दूत है। वह केवल पार्टी की बात नहीं करता बल्कि राष्ट्रहित की सोच को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी कर रहा है। कार्यकर्ताओं को अपना मनोबल ऊंचा रखना होगा। तभी संगठन मजबूत होगा। बैठक में भाजपा नेत्री मंजू डाकरे, ब्रज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.