राजनीति संभावनाओं का खेल देखिए आगे क्या होता है: भूपेंद्र
लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रालोद के एनडीए गठबंधन में आने के सवाल पर कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, देखिए आगे होता है क्या? एनडीए का हिस्सा कौन बनेगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उनका निर्णय ही अंतिम होगा। बुधवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर विभिन्न दलों से आए जनप्रतिनिधियों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्प और पार्टी की अपेक्षाओं के मुताबिक यूपी की सभी 80 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का हश्र सब देख रहे हैं कि आपसी द्वंद में यह गठबंधन किस हालत में पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल और बिहार की क्या स्थिति है यह सभी देख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.