चम्पावत, जून 14 -- चम्पावत में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। कहा कि अब राजनीति वादों से नहीं बल्कि काम करके दिखाने की संस्कृति पर टिकी है। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, सिर्फ नारा नहीं एक जमीनी सच्चाई है। आंतकवाद पर सख्त नीति के साथ डिफेंस एक्सपोर्ट 30 गुना तक बढ़ा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए घोटालों को खत्म किया है। ई नीलामी से पारदर्शिता आई है। भारत वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी बनता जा रहा है। कहा कि महिलाओं की भागीदारी विकास के केंद्र में है। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.