छपरा, अक्टूबर 24 -- छपरा, एक संवाददाता। राजनीति में युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। पंचायत से लेकर विधानसभा तक युवा अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर शुक्रवार को हिन्दुस्तान के वन मिनट कार्यक्रम में नेहरू चौक पर कई लोगों ने अपने विचार साझा किया। सोशल मीडिया के दौर में युवाओं की राजनीतिक समझ और जागरूकता पहले से कहीं अधिक बढ़ी है। उन्हें अब यह एहसास हो गया है कि नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी ही देश के भविष्य को दिशा दे सकती है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न दलों ने भी युवाओं को संगठन में जगह देने की पहल की है। युवाओं की मेहनत, नई सोच और जमीनी जुड़ाव से राजनीति में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। वहीं शिक्षा और तकनीकी समझ के कारण वे पुराने नेताओं से अलग तरीके से काम कर रहे हैं। हा...