कोडरमा, जुलाई 12 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ददई दुबे की राजनीतिक विरासत को कोई नहीं भर सकता। उन्होंने जिस सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के भाव से राजनीति की, वह आज के दौर में बिरले ही देखने को मिलता है। कांग्रेस नेता प्रकाश रंजक ने पूर्व सांसद ददई दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ददई दुबे न सिर्फ एक राजनेता थे, बल्कि जनआंदोलनों की आत्मा थे। उनकी कमी झारखंड की राजनीति में लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि ददई दुबे ने हमेशा गरीब, आदिवासी, और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलंद की। संसद हो या सड़क, उन्होंने हर जगह जनहित को प्राथमिकता दी। उनके निधन से शोक की लहर है। शोक जताने वालों में प्रदेश प्रवकता ईश्वर आंनद ,प्रदेश सचिव मनोज सहाय उर्फ पिंकू, अशरफ अली, फैयाज केसर, सोनू आरिफ, प्रभात कुमार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.