मुंबई, फरवरी 24 -- महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा और एकनाथ शिंदे भले ही साथ में सरकार चला रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच शीत युद्ध भी जारी है। इस बीच एकनाथ शिंदे को एक और चैलेंज मिला है। उनके ही गढ़ ठाणे में भाजपा के मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। इसके अलावा अगले महीने फिर से जनता की सुनवाई करने की बात कही। गणेश नाइक ने इस दौरान एकनाथ शिंदे को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों में दिलचस्प टिप्पणी कर गए। गणेश नाइक ने कहा कि राजनीति में किसी की भी पकड़ स्थायी नहीं रहती। नेतृत्व बदलता रहा है। यह चीज तो जनता की स्वीकार्यता पर भी निर्भऱ करती है कि किस का दबदबा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब अगले महीने फिर से वह ठाणे में जनता दरबार लगाएंगे। बीते कई सप्ताह से एकनाथ शिंदे और भाजपा के बीच मतभेद की खबरें चल रही हैं। एक तरफ गणेश नाइक न...