मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। इमलीचट्टी स्थित होटल लिच्छवी में रघुवंश-कर्पूरी विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें शामिल पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का जीवन भारतीय राजनीति में ईमानदारी और सादगी का प्रतीक रहा है। उन्होंने कभी सत्ता को साध्य नहीं बनाया, बल्कि उसे साधन के रूप में देखा। गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज की सेवा के लिए उनकी आवाज संसद से लेकर गांव की चौपाल तक उतनी ही बुलंद थी। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रघुवंश बाबू का पूरा जीवन संघर्ष और सेवा का था। वे विचारों के धनी थे, लेकिन उससे भी अधिक व्यवहार के साधक। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनकी नीतियां आज भी आदर्श मानी जा रही हैं। उ...