रांची, सितम्बर 18 -- रांची। विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रांची में रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ के आवास पर कई कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन अनुष्ठान से हुई, जिसमें प्रधानमंत्री के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गई। इस मौके पर संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की सेवा होना चाहिए और इसी भाव के साथ यह आयोजन किया गया। उन्होंने जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इसके बाद 75 पौंड का केक उपस्थित लोगों के बीच बांटा गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 75 भूतपूर्व सैनिकों, 75 सफाईकर्मियों, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्सों और 75 अखबार व...