रिषिकेष, फरवरी 2 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी की 78वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें वक्ताओं ने स्व. गांववासी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को यात्रा बस अड्डा ऋषिकेश स्थित होटल अविका कॉटेज में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी की 78वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी राजनीतिक संत थे। वे भाजपा के संस्थापकों में से एक थे, उन्होंने गांव-गांव में पार्टी की नींव रखते हुए भाजपा को शिखर तक पहुंचाया। वे देवस्थानों के प्रचार प्रसार के लिए भी जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश में विधायक और उत्तराखंड में कृषि और वन म...