रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में झारखंड कल, आज और कल विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में पद्मश्री बलबीर दत्त, महेश पोद्दार, रवींद्र राय और महेश शर्मा वक्ता के रूप में मौजूद थे। वक्ताओं ने झारखंड की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। बलबीर दत्त ने कहा कि राज्य गठन के बाद राजनीतिक दूरदर्शिता की कमी से झारखंड पिछड़ा रह गया। उन्होंने कहा कि भविष्य के झारखंड के लिए युवाओं को सही दिशा में निखारना होगा और आदिवासी-गैर आदिवासी जैसे विवादों से आगे बढ़ना चाहिए। रवींद्र राय ने कहा कि कई जिलों में गैर आदिवासी मुखिया तक चुनाव नहीं लड़ सकते, जिससे असंतोष पैदा हुआ है। महेश पोद्दार ने कहा कि राज्य में ब्रेन ड्रेन की समस्या बढ़ी है और झारखंड लेबर सप्लाई ...