पटना, अगस्त 7 -- भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग का व्यवहार राजनीतिक दल की तरह है। आयोग सूचनाओं को दबा रहा है। बिहार तो एक उदाहरण है, आगे इसी तरह का मतदाता सूची पुनरीक्षण अन्य राज्यों में भी आयोग चलाएगा और साजिश के तहत पात्र लोगों का भी नाम सूची से हटाया जाएगा। इस पुनरीक्षण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर हमलोग अभियान चलाएंगे। गुरुवार को पटना में प्रेसवार्ता में योगेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों का नाम सूची से हटाया गया है। इन 65 लाख की सूची को आयोग सार्वजनिक नहीं कर रहा है। इससे उसके भेद खुलने का डर है। वहीं, पुनरीक्षण के दौरान दरभंगा में 10.6 तथा कैमूर में 12.6 प्रतिशत लोगों का नाम अनुशंसित नहीं (नन रिकोमेंडेड) में डाल दिया गया है। यही स्थिति राज्य के अन्य जिलों में होने की आशंका है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.