बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी -सह- डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक एवं राज्य स्तरीय दलों के जनप्रतिनिधियों की बैठक उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में की गई। डीएम ने प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में किए जाने वाले सभी कार्यों का विस्तृत जानकारी बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को दी। उन्होंने बताया कि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के क्रम में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का 02 मई से 21 मई तक प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी)की जाएगी। एफएलसी कार्य कृषि बाजार उत्पादन समिति स्थित ईवीएम वेयर हाउस के एफएलसी हॉल में किया जायेगा। एफएलसी कार्य के लिए ईवीएम व वीवीपैट की विनिर्माता कम्पनी ईसीआईएल हैदराबाद की ओर से 13 अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.