पलामू, दिसम्बर 22 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग और जेएस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनपीयू के कांफ्रेंस हॉल में विकसित भारत 2047- राजनीतिक चुनौतियां और संस्थात्मक सुधार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एएन कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर संजय कुमार ने विकसित भारत - 2047 के संदर्भ में भारतीय विदेश नीति की अनिवार्यताएं विषय पर व्याख्यान दिया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पटना स्थित गंगा देवी महिला महाविद्यालय की सहायक प्रो. डॉ श्वेता शर्मा ने लोकतंत्र में जेनरेशन जेड की राजनीतिक भागीदारी: विकसित भारत - 2047 की दिशा में एक रोडमैप विषय पर व्याख्यान दिया। इस विशेषज्ञ व्याख्यान की सं...