बक्सर, नवम्बर 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता राज नारायण दुबे के निधन पर उनके गांव नियाजीपुर में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि राजनारायण दुबे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपना जीवन संगठन और जनसेवा को समर्पित कर दिया था। उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती। श्रद्धांजलि सभा में संजय कुमार पांडेय, रोहित उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, भरत यादव, अजय ओझा, सत्यानंद मिश्र, राजू यादव, संजय कुमार दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.