मधुबनी, दिसम्बर 7 -- राजनगर, एक संवाददाता। राजनगर प्रखंड में महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत नवसाक्षर महिलाओं की बुनियादी साक्षरता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। परीक्षा सभी संकुल संसाधन केंद्रों सह सहायक केन्द्रों पर आयोजित किया गया। बुनियादी साक्षरता परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। इस परीक्षा में 15 से 45 आयु वर्ग की वैसी महिलाएं शामिल हुई जिन्हें पूर्व में संचालित 55 साक्षरता केंद्रों पर नवसाक्षर बनाया गया है। इस परीक्षा में 1700 नव साक्षर लोगों ने भाग लिया। परीक्षा, नवसाक्षरों के पढ़ने लिखने तथा कार्यात्मक ज्ञान का आकलन है। परीक्षा के दौरान बनाए गए सभी केंद्रों में से म. वि. भगवानपुर में डीपीओ साक्षरता, मधुबनी ...