मधुबनी, जनवरी 1 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर के ऐतिहासिक राज पैलेस में नए साल के पहले दिन गुरूवार को लोगों ने जमकर पिकनिक मनाया। काली मंदिर परिसर, दुर्गा मंदिर परिसर, हनुमान मंदिर परिसर, गिरिजा मंदिर परिसर, नौलखा पैलेस व हाथी महल परिसर वगैरह पिकनिक स्पॉट का मुख्य केन्द्र बना हुआ था। जहां पिकनिक मनाने के लिए सुबह से हीं लोग जुटने लगे थे। परिसर पहुंचने वालों में अधेड़ उम्र वाले अधिकांश लोग मंदिरों में जाकर भगवान से मन्नतें मांग रहे थे। जबकि युवाओं की टीम पिकनिक मनाने के लिए अपनी टीम के साथ तरह-तरह का व्यंजन-पकवान बनाने में जुट गया। इस दौरान कोई सब्जी काट रहे थे, कोई लहसुन-प्याज छिलने में मशगुल था, तो कोई मीट-मछली पकाने में व्यस्त दिखा। अच्छा व्यंजन कैसे तैयार हो, इसके लिए रूक-रूककर स्वाद भी चखता था। अलावे काली मंदिर तालाब में नौका बिहार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.