गाज़ियाबाद, जनवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली के पोल लगाने के कार्य में तालमेल की कमी और बदइंतजामी के चलते शुक्रवार को लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली की ओर से आने वाले एलिवेटेड रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास, रोटरी गोलचक्कर और इससे जुड़े सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात बिगड़ने पर ट्रैफिक पुलिस को वन-वे करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रोटरी गोलचक्कर से राजनगर एक्सटेंशन जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा हाईटेंशन लाइन के लिए पोल और तार लगाने का कार्य किया जा रहा था। इस कार्य के लिए न तो पहले से कोई ठोस ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया और न ही आम लोगों को इसकी पूर्व सूचना दी गई। इसके चलते सुबह करीब 11 बजे अचानक यातायात का दबाव बढ़ गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.