रामनगर, फरवरी 5 -- रामनगर। देहरादून के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने प्रदेश की चरमराई कानून-व्यवस्था के लिए सरकार व पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। गुरुवार को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि यह हत्या केवल एक अपराधी की क्रूरता नहीं बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा धब्बा है। मृतका गुंजन ने अपनी हत्या से दो दिन पूर्व पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज वह जिंदा होती। मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। प्रदेश में महिलाओं की सुरक...