नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बुधवार से मौसम करवट ले सकता है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन आंशिक और सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा सकती है। सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर के बाद सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रात में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 से 22 फरवरी के बीच राजधानी के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। यही नहीं, 20 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि दिन के समय 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 21 फरवरी को सुबह के समय हल्की धु...