रांची, फरवरी 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची से रवाना हुई रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह को अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना सुबह पांच बजे की है। यह ट्रेन उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर चुकी थी। उस समय ट्रेन में लोग सो रहे थे। अचानक आग लगने का सायरन बजने से घबराहट में लोगों की नींद खुली। चलती ट्रेन में आग लगने के अंदेशा को लेकर डर और खौफ का माहौल रहा। कोच ए-टू में सवार अरुण चावला ने बताया कि मैं अपने परिजनों के साथ दिल्ली जा रहा था। सुबह में कोई यात्री शौचालय में जाकर ध्रूमपान कर रहा था। जब उसने शौचालय का दरवाजा खोला और धुंधा बाहर निकला, जो सेंसर के संपर्क आया और सायरन बज उठा। जानकारी दी गई कि सायरन बजने के बाद उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए रेलवे सुरक्षा बल और ट्रेन में सवार रेलकर्मचारियों के द्वारा तलाशी तक ली गई। हमलोगों...