रांची, जून 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची जिला पुलिस प्रशासन की ओर से आदिवासी बचाओ मोर्चा सह केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को आहुत झारखंड बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बहाल रखने को लेकर तैनात किया गया है। वहीं, विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए जैप महिला बटालियन के अलावा आरएपी और अन्य यूनिट के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, थानावार नियमित गश्ती के अलावा विशेष सतर्कता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से शहर के महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील इलाके में भी सुरक्षा को लेकर अलग से इंतजाम किए गए हैं। मेन रोड के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.