नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में लगभग साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार की सुबह दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में कमी आएगी। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से और पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे। निचले स्तर पर छाने वाले इन बादलों के चलते दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन के अधिकतम तापमान में खासी गिरावट आई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.