नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की 156 ऊंची इमारतें प्रदूषण से मुकाबले के लिए तैयार हो गईं हैं। इन इमारतों पर एंटी स्मॉग गन तैनात की गईं हैं। इसके जरिए ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में पानी की बारीक बूंदों का छिड़काव किया जा सकेगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सरकारी इमारतों के साथ ही निजी भवन भी शामिल हैं। दिल्ली में यूं तो मानसून को छोड़कर साल के बाकी दिनों में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा रहता है। लेकिन, अक्तूबर से लेकर फरवरी तक के समय में लोगों को सबसे ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इस दौरान, कई-कई दिन प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। प्रदूषण की धुंध के चलते लोगों का घरों से निकलना भी परेशानी भरा साबित होने लगता है। ऐसी स्थिति में प्रदूषण की रोकथाम करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.