रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची को स्वच्छता सर्वेक्षण में श्रेष्ठ शहरों की सूची में शुमार कराने को लेकर निगम की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वे के लिए जारी टूलकिट के हिसाब से व्यवस्था को अद्यतन रखने को लेकर सोमवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में योजना बनी कि राजधानी में दिखाई पड़ने लायक स्वच्छता की स्थिति सालों भर बहाल रखने को बीट प्लान बनेगा। इसी के मुताबिक, कर्मियों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी और काम पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़े सकारात्मक बदलाव को साझा करने को लेकर व्हाट्सऐप ग्रुप बनेगा। वहीं, हर घर से कचरा संग्रह, नियमित रूप से झाड़ू लगाने, कूड़ादान और अन्य प्रमुख चिन्हित कचरा एकत्र होने वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान चलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.