नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाया जाएगा। यह बात दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कही। जनकपुरी स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से निपुण संकल्प योजना के तहत पहली निपुण शाला का लोकार्पण किया गया। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को सशक्त बनाया जाएगा। निपुण शाला छात्रों की आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) परिणाम को सुदृढ़ बनाने में मदद करेगी। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसके साथ नमो सुगम्य रथ एवं सुगम्य दिल्ली यात्रा (पश्चिमी क्षेत्र) का शुभारंभ भी किया। सूद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को साकार करने में दिल्ली अग्रणी भूमिका निभा रही है। सरकार का लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.