मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरपीएफ मुजफ्फरपुर के साथ मिलकर कस्टम की टीम ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से 20 बोरा विदेशी सुपाड़ी जब्त की। सुपाड़ी म्यांमार की बताई गई है। इसे दीमापुर से नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस के पीछे वाली पार्सल वैन में लोड कराया गया था। कस्टम की टीम सुपाड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही आरपीएफ दीमापुर से संपर्क कर बुकिंग करने वाले का ब्योरा जुटा रही है। जब्त विदेशी सुपाड़ी का मूल्य करीब पांच लाख रुपये आंका गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कस्टम की टीम के साथ मिलकर आरपीएफ ने जंक्शन के प्लेटफार्म दो से राजधानी एक्सप्रेस की एसएलआर बोगी में छापेमारी की, जिसमें 20 बोरा विदेशी सुपाड़ी जब्त की गयी। इस दौरान कॉमर्शियल विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.