संवाददाता, फरवरी 19 -- राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में मारपीट की बात सामने आई है। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। परिवार के साथ यात्रा कर रहे एक शख्स ने कोच अटेंडेंट पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जबकि अटेंडेंट ने पुलिस को बताया है कि कुछ लोग बिना टिकट ट्रेन में चढ़े थे। विरोध करने पर उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कंट्रोल से मैसेज मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हो गई। ट्रेन के पहुंचने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। ट्रेन करी 15 मिनट तक जंक्शन पर रुकी थी। मारपीट में यात्री परिवार के सदस्यों को हल्की चोट भी आई है। उन्हें चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यात्री परिवार ने आरोप लगाया कि कोच अटेंडेंट का व्यवहार ठीक नहीं था। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.