गिरडीह, सितम्बर 28 -- राजधनवार: राजस्थानी किला के स्वरुप में बन रहा है पंडाल राजधनवार, प्रतिनिधि। राजधनवार बाजार के सार्वजनिक दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। दुर्गा मंडप में माता की भव्य प्रतिमा के साथ राजस्थानी किला की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। धनवार में दुर्गापूजा लगभग सौ वर्ष से पहले से हो रही है। बताया जाता है कि सबसे पहले पूजा की शुरुआत राजधनवार के रामेश्वर प्रसाद के घर से हुई थी जहां बंगाली बाबा पुजारी थे। उस समय धनवार में ज्यादा लोग आर्य समाज को मानते थे। कुछ लोगों ने मां दुर्गा की शक्ति पर सवाल भी उठाए। किंवदंती है कि इस पर बाबा ने मां की शक्ति दिखाने के लिए बनी प्रतिमा के एक हाथ की अंगुली काट दी। कहते हैं कि वहां से खून की धारा बहने लगी। तब लोगो को मां की शक्ति का अहसास हुआ। तब से मां के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.