सीवान, मार्च 10 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्रीनगर लखरांव में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी के आवास पर होली मिलन समारोह में होली के रंग राजद के संग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। होली मिलन समारोह में साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारा का भरपूर वातावरण दिखा। हर कोई रंग-अबीर उड़ाकर खुशी मना रहे थे। वहीं, होली मिलन के दौरान ढोलक की थाप व झाल-मजीरा पर जमकर होली की मस्ती राजद कार्यकर्ताओं व नेताओं ने की। इस दौरान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने राजद के रंग हरा की तरह हरे अबीर को लगाकर सभी लोगों को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। अवध बिहारी चौधरी ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार आपसी प्रेम व सौहार्द को बढ़ाता है। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुमार कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.