मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। राजद हवेली खड़गपुर प्रखंड सांगठनिक चुनाव के लिए बुधवार को बैठक हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ मुंगेर जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू ने की। संचालन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चंदन पासवान ने किया। चुनाव में प्रखंड की 18 पंचायतों से दो-दो निर्वाचित पदाधिकारी चुने गए। कुल 36 पदाधिकारी चयनित हुए। इनमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी और डेडीकेट मेंबर शामिल हैं। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहारी, मुंगेर जिला प्रवक्ता अभिमन्यु कुमार यादव, पवन यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, गौतम यादव, पीतांबर कुमार, अंजन यादव, संतोष कुमार पासवान, दयानंद यादव, कुणाल सिंह, भूषण यादव और रामबिलास यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...