नई दिल्ली, मार्च 17 -- बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। विधानसभा में बिहार में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। हाल के दिनों में बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया और वो वेल में आ गए। सदन में विपक्षी सदस्यों के हाथ में पोस्टर नजर आया। इस दौरान विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव हंगामा कर रहे विधायकों से शांति की अपील करते रहे। इधर विधानसभा परिसर में राजद के विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में खून की होली हुई है। इसपर सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है किअपराधियों पर कठोर कार्रवाई होगी। सोमवार को बिहार विधानसभा का दसवां दिन है। इस दिन बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोला। राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन ने कहा कि बिहार में खून की होली हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.