चतरा, सितम्बर 8 -- चतरा प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को चतरा स्थित अपने आवास पर राजद चतरा महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संवाद समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी ने की। समारोह में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भोगता ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर आत्मनिर्भर बनती हैं। प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश ने कहा कि यह मंच महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का सशक्त माध्यम है। जब महिलाएं खुलकर अपने मुद्दों पर चर्चा करती हैं तो उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.