पूर्णिया, जून 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेलौरी धामिन टोला में गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का 78 वां वर्ष पूरे होने पर जन्मदिन मनाया गया। राजद महानगर के जिला अध्यक्ष सबी अहमद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से गरीब दलित पिछड़ों व अंतिम पंक्ति में बैठने वालों के साथ मनाया गया। यहां लोगों को भोजन कराया गया। सबी अहमद ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में एक लालू प्रसाद अग्रणी नेता के रूप में उनका अतुलनीय योगदान है। वह सदैव गरीब शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बने रहे हैं। वह हर पल जनता के बीच में रह कर उनके समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं । ऊपर वाले से प्रार्थना कर्ता हूं कि वे स्वस्थ और दीर्घ आयु रहे तथा समाज के प्रगति पथ पर अग्रसर होते रहे। इस कार्यक्रम में शांतनु घोष, राम प्रवेश पोद्दार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.