पटना, जून 25 -- राष्ट्रीय जनता दल की प्रवक्ता सारिका पासवान को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद बढ़ सकता है। दरअसल भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट से सारिका पासवान के खिलाफ एक बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस टिप्पणी के बाद अब राजद की तरफ से इसपर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से एक्स पर लिखा गया, 'दो कौड़ी के लफ़ंगे तेरी, तेरे खानदान की यह औकात नहीं है कि दलित बहुजन की बेटी की तरफ़ आँख उठा कर देख लें। यह नब्बे के बाद का दौर है। बिहार के 90 फ़ीसदी बहुजन तेरे जैसे संघी भाजपाई नफ़रती कीट-पतंगों को अब चप्पल और गोबर पर भी नहीं बैठने देते। सारिका पासवान के साथ पार्टी खड़ी है।' यह भी पढ़ें- इस हफ्ते बिहार में भारी बारिश, दो जिलों में आंधी-पानी का येलो अलर्ट; म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.