गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राजद के पलामू प्रभारी डॉ. मकबूल आलम ने नगरपालिका चुनाव को लेकर श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सह झामुमो नेता मकसूद आलम की पत्नी शमीमा बानो को जिला कमेटी की ओर से समर्थन देने की घोषणा की है। शुक्रवार को चिनियां रोड स्थित होटल शिवाय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. मकबूल ने बताया कि यह निर्णय राज्य में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि शमीमा बानो का कार्य और छवि पार्टी के नीति-सिद्धांतों के अनुरूप है। उक्त संबंध में जिला स्तर पर रायशुमारी भी की गई। उसके बाद समर्थन देने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में राजद कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ मैदान में उतरेंगे। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ समीमा बानो की जीत सुनिश्चित ...