बोकारो, नवम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राजद की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन शनिवार को बिरसा चौक पर किया। झारखंड प्रदेश राजद के प्रवक्ता घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में मोदी, शाह व ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का गला ही घोंट दिया। भारत में पुनः लोकतंत्र बहाल कराने के लिए इन तीनों को पद से हटाना अनिवार्य हो गया है। अन्यथा भारत में लोकतंत्र सिर्फ दिखावा व आडंबर बनकर रह जाएगा। कहा कि बिहार चुनाव में जिस प्रकार जनमत को कुचला गया। झूठा जनादेश का दिखावा किया गया। ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को मोदी शाह के इशारे पर मुर्दा बना दिया। बिहार में 69 लाख लोगों के मतदाता सूची से नामों को काटना, 21 लाख नए व अनजान लोगों का नाम जोड़ना, चुनाव के दौरान 10-10 हजार रुपए महिलाओं के खात...