गिरडीह, जुलाई 2 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को 5 सूत्री मांगों को ले धरना दिया गया। मौके पर मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, प्रदेश महासचिव शत्रुध्न प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सबदर अली उपस्थित थे। विभिन्न पंचायतों से राजद कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचे व धरने पर बैठ गए। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। योजनाओं में भारी गड़बड़ी बरती जा रही है। पदाधिकारी तानाशाह रवैया अपना रहे हैं। प्रखंडों में स्थाई आपूर्ति पदाधिकारी नहीं होने से राशन वितरण में भी काफी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। जल नल योजना पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। इस धरने के माध्यम से राजद पदाधिकारियों को चेतावनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.