चाईबासा, अगस्त 8 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला राष्ट्रीय जनता दल ने गुरुवार को बाल मंडली के सभागार में जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ नायक की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन शशिकांत ठाकुर ने किया। इस मौके पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित थे। मौके पर सुनील साहू ने कहा कि दिशोम गुरु के निधन से झारखण्ड को अपूरणीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ नायक ने उनके बताए मार्ग पर चलते का आह्वान किया। मौके पर सुनील साहू, पशुपति नाथ नायक, शशिकांत ठाकुर, पिताम्बर दास, प्रदीप सतकर्मकार नरेंद्र प्रजापति , मथुरा साहू, प्रदीप ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्याम कुमार ठाकुर, आर्यन कुमार, देवकांत ठाकुर, ओम ठाकुर, हरिष ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...