समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- चकमेहसी/कल्याणपुर। चकमेहसी पंचायत के पूर्व मुखिया स्व.मोहम्मद अयूब की पत्नी व राजद नेता जकी अहमद आरजू की मां 95 वर्षीय हमीदा खातून का इंतकाल उनके निवास स्थान चकमेहसी पर बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। बताया गया है की वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी पुत्र बधू खुशबू आफरीन भी चकमेहसी पंचायत की मुखिया रह चुकी है। राजद नेता के मां के इंतकाल के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ थी। शोक व्यक्त करने में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अली अशरफ फातमी,पूर्व मंत्री व विधायक आलोक मेहता, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सहनवाज अहमद कैफ़ी, मोहम्मद इमाम,मुखिया जिशान फारूकी, मोहम्मद इरशाद, रियाज अहमद, राजद नेता रामबाबू महतो, चकमेहसी मुखिया ब्रजेश राय ,पैक्स अध्यक्ष मनोज मिश्र आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...