पटना, जनवरी 27 -- राजनीति और परिवार त्याग चुकी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके सिपहसलारों पर हमलावर है। मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर रोहिणी ने कहा कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, यह तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव से साफ है। जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने और उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी तथा पार्टी के प्रति समर्पित हर लालूवादी के दशकों के संघर्ष और प्रयासों को धो-पोंछकर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा कर दिया। रोहिणी ने कहा कि सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं, आगे भी उठेंगे। अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए। ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुर...