चतरा, जून 26 -- चतरा, प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकहित अधिकार पार्टी के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना जाकर राजद नेताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात किया। राजद बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल एवं प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू से मिलने वालों में एलएपी झारखंड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, एलएपी झारखंड के प्रधान महासचिव सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी साव, एलएपी झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष सह टीएसफोर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक एवं एलएपी झारखंड के प्रदेश पदाधिकारी सह एलएपी चतरा के जिलाध्यक्ष मुरारी साव जी मुख्य रूप से शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...