रामगढ़, फरवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने भदानीनगर कुरसे निवासी गिरधारी गोप को निवार्चन सत्र 2025-28 के लिए पार्टी का झारखंड प्रदेश राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनित किया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि पार्टी संविधान के अनुरूप प्रदेश में निर्वाचन संपन्न करा कर उन्हें विधिवत सूचना देगें। इधर गिरधारी गोप के निर्वाचन पदाधिकारी मनोनित होने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रेम साहू, बबन पांडेय, ललन सिंह, संतोष मिश्रा, जानकी ठाकुर, वाहिद अंसारी, सुभाष तिवारी, असगर अंसारी, शौकत खान, सुनील सिंह, जवाहर यादव, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.