चतरा, जून 3 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। इन दिनों राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए कसमकस प्रतियोगिता का दौड़ चल रहा है। मयूरहड़ प्रखंड में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 12 घंटा के अंदर दो उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने उम्मीदवारी का प्रमाण पत्र लेकर दावेदारी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि एक पद के लिए वैसे उम्मीदवार है जो दोनों के पास पार्टी का प्रमाण पत्र प्राप्त है। किसके सर पर ताज होगा एक सवाल है। सर्वप्रथम राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए महुवरी गांव निवासी महाराज यादव को अध्यक्ष पद के लिए प्रमाण पत्र मिले। इसके कुछ घंटे के बाद ही इसी पद के लिए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जमील अख्तर को प्रमाण पत्र मिलना एक चर्चा का विषय बन गया है। चौक चौराहों पर इन दो उम्मीदवारों पर जोरों से चर्चा है।...