मुंगेर, अक्टूबर 4 -- मुंगेर, निज़ संवाददाता। राजद के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुंगेर जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरुण कुमार पोद्दार भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि त्रिलोकी नारायण शर्मा के भाजपा में शामिल होने से मुंगेर जिला मे भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी इससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। त्रिलोकी नाथ शर्मा के साथ मुंगेर के मंजेश कुमार, रामबालक मंडल, मनीष कुमार, विजय पासवान, संजय सिंह, डॉ चंदन कुमार सहित कई राजद के कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार पोद्दार ने इनको प्रदेश अध्यक्ष के समझ सदस्यता दिलाई। त्रिलोकी नारायण शर्मा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.