बक्सर, मई 31 -- पूछताछ अहियापुर कांड की जांच करने चौसा गोला से रवाना हुये नेता चौसा गोला स्थित स्व. अर्जुन यादव के घर पर पहुंची जांच टीम चौसा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव की विगत 26 मई को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार की गई हत्या की जांच करने के लिए शनिवार को राजद की जांच टीम यहां पहुंची। राजद के प्रदेश कार्यालय द्वारा गठित की गई इस सात सदस्यीय जांच टीम का नेतृत्व संयोजक बनाये गये दिनारा के विधायक विजय कुमार मंडल ने किया। जांच टीम शनिवार की दोपहर में चौसा गोला स्थित स्व. अर्जुन यादव के घर पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने अर्जुन यादव के बड़े पिताजी विष्णु सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों से घटना के बारे में आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद जांच टीम राजपुर प्रखण्ड में स्थित अहियापुर कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.