मधुबनी, नवम्बर 6 -- पंडौल/राजनगर/ बाबूबरही /बिस्फी /हरलाखी, हिटी.। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पंडौल, राजनगर, बाबूबरही, बिस्फी, हरलाखी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पंडौल के भगवतीपुर में एनडीए पर तीखा हमला बोला। मधुबनी से राजद उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार विकास के मुद्दों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली जैसी गंभीर समस्याओं पर कोई बात नहीं करता, बल्कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को हवा दी जा रही है। राजनगर में तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों को खेती सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.