बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- राजद की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर सहमति बनी पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का किया आह्वान फोटो 7मनोज01 - शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की शुरुआत करते पूर्व विधायक विजय सम्राट व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के जिला राजद कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक विजय सम्राट ने बैठक की शुरुआत की। बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं से राय ली गयी। पूर्व विधायक ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत बनाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाकर रखना है। पंचायत स्तर पर भी संगठन और सशक्त करें। कार्यकर्ताओं को दही-चूड़ा का भोज...