मधेपुरा, मई 5 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि राजद कार्यकर्ताओं ने रविवार को नया बाजार स्थित एक प्लाई मिल के पास आयोजित कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता जतायी। कार्यकर्ताओं ने समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. चन्द्रदीप ने कहा कि गरीबों के हक व सम्मान की लड़ाई चल रही है। उनके खिलाफ बड़ी लड़ाई को जीतने के लिए अधिक से अधिक लोगों को राजद से जोड़ना होगा। 2025 विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक और भी अधिक मजबूत करना जरूरी है। प्रदेश सचिव देवेश कुमार सिंह ने कहा राजद की सरकार ही गरीबों के मान सम्मान की रक्षा करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार आजाद ने किया। मौके पर सुनील यादव, मुकुल यादव, संजय कुमार मेहता, राकेश यादव, राजकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.