भभुआ, जुलाई 20 -- पेज चार की खबर राजद किसान प्रकोष्ठ ने सीएम व गृहमंत्री का पुतला दहन किया भभुआ। राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ कैमूर द्वारा जिला मुख्यालय के एकता चौक पर सीएम नीतीश कुमार व गृहमंत्री अमित साह का पुतला दहन किया गया। वही बिहार के एडीजी द्वारा किसानो को हत्यारे कहे जाने पर उन्हें तत्काल बरखास्त करने की मांग की गयी। पुतला दहन में राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह,प्रधान महासचिव भोला नाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अकलु राम सहित कई थे। शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी गिरफ्तार भभुआ। नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी चन्दन कुमार भभुआ वार्ड 15निवासी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.