कोडरमा, जुलाई 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल का 29 वां स्थापना दिवस शनिवार को को मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बता दें की 5 जुलाई 1997 को राजद का स्थापना किया गया था। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि राजद का 29 वां स्थापना दिवस कोडरमा जिले के सभी नगर निकाय और प्रखंडो में मनाया जाएगा और पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर सभी प्रखंड अध्यक्ष और नगर निकाय क्षेत्र के अध्यक्ष तैयारी में जुटे है। स्थापना दिवस पर प्रधान कार्यालय,विशुनपुर आश्रम रोड में नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.